राम हमारे आदर्श
रोम - रोम में राम रमे हैं, कण - कण में माँ सीता हैं। राष्ट्र हमारा पावन मंदिर, उर गो, गंगा, गीता हैं।। धर्म सनातन हम सबका है, विश्व - वंधु का नारा है। सत्य-अहिंसा अस्त्र-शस्त्र है, अनुपम देश हमारा है।। सबका है सम्मान यहाँ पर, सादर स्नेह समर्पण है। विश्वगुरू इस मातृ-भूमि पर, तन, मन, धन सब अर्पण है।। ...